Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' का फायर सीन थिएटर और सोशल मीडिया पर हुआ पॉपुलर

दीपिका पादुकोण का जौहर सीन ने एक आइकॉनिक मोमेंट बनाया और यही बात सिनेमाघरों में उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के साथ भी हो रही है।

23 Jul 2024

दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' का फायर सीन थिएटर और सोशल मीडिया पर हुआ पॉपुलर

'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण ने गर्भवती सुमति का किरदार निभाते हुए आग की लपटों के बीच से सुरंग पार किया, तब वह यादगार और आइकॉनिक सीन बन गया। डायरेक्टर नाग अश्विन एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि 'कल्कि 2898 एडी' में आग वाला सीन उनका पसंदीदा है। ऐसे में फिल्म की रिलीज के 26वें दिन, जब दुनिया भर में फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, तब दीपिका पादुकोण का आइकॉनिक फायर सीन, जिसमें उनका पेट नजर आता है, अभी भी सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा तालियां बटोर रहा है।

ये कहना होगा कि दीपिका पादुकोण ने 'कल्कि 2898 एडी' में हैरान कर देने वाले फायर सीन के साथ सिनेमाई इतिहास में अपनी छाप छोड़ी है। रिलीज़ के काफ़ी समय बाद भी यह सीन दर्शकों को आकर्षित कर रहा है और तारीफ़ें बटोर रहा है, ठीक वैसे ही जैसे संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट की गई ‘पद्मावत’ में दीपिका के यादगार ‘जौहर’ सीन को पसंद किया गया था। यह थिएटर और सोशल मीडिया दोनों पर काफी पॉपुलर हो गया है और इस वजह से फैंस द्वारा दीपिका की तुलना ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ की खलीसी से की जा रही है।

दीपिका की तुलना ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की खलीसी से करना उनकी एक्टिंग के ग्लोबल इंपैक्ट पर रोशनी डालती है। जिस तरह खलीसी ताकत और रहस्य के साथ ड्रैगन को नियंत्रित करती है, उसी तरह दीपिका के किरदार अपनी ताकत और आकर्षण दिखाते हैं, जो दुनिया भर के दर्शकों के साथ मजबूती से कनेक्टेड हैं। दीपिका के विजुअल्स में बार-बार दिखाया गया है कि उनका आग से खास कनेक्शन है। उनके जौहर सीन ने एक आइकॉनिक मोमेंट बनाया और यही बात सिनेमाघरों में उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के साथ भी हो रही है।

दीपिका की प्रेग्नेंसी, ऑन और ऑफ स्क्रीन, दोनों ही जगह इस सीन को और भी खास बनाती है। जैसा कि नाग अश्विन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, दीपिका के बिना कल्कि नहीं होती और इससे सिनेमाघरों में दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। दुनिया भर में फिल्म की सफलता दर्शकों की बढ़ती संख्या से पता चलती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' का फायर सीन थिएटर और
दीपिका पादुकोण का जौहर सीन ने एक आइकॉनिक मोमेंट बनाया और यही बात सिनेमाघरों में उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के साथ भी हो रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News